पीजी सेमेस्टर-एक के रिक्त सीटों पर इच्छुक विद्यार्थी आज से कर पायेंगे आवेदन

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 11 Jan 2026 7:08 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों में पीजी सेमेस्टर-एक शैक्षणिक सत्र 2025-27 में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विषयवार रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित कर दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों में पीजी सेमेस्टर-एक शैक्षणिक सत्र 2025-27 में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विषयवार रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित कर दिया गया है. अब सोमवार 12 जनवरी से इन रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. बताते चलें कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित विषयवार रिक्त सीटों की सूची के अनुसार, अब भी पीजी विभागों और सेंटर में कुल 2478 सीटें रिक्त हैं. अब इन रिक्त सीटों पर नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 12 जनवरी से आनलाइन आवेदन करेंगे. इस दौरान पूर्व में आवेदन कर चुके ऐसे विद्यार्थी, जिनका किसी मेधा सूची में चयन नहीं हुआ अथवा किसी मेधा सूची में चयन होने के बावजूद वे नामांकन नहीं करा सके, इन रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 12 से 14 जनवरी के बीच दोबारा आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के दौरान नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी को अधिकतम तीन विकल्पों का ही चयन करना है. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय अंतिम मेधा सूची प्रकाशित करेगा. इसमें चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू की जायेगी. इस दौरान संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित करते हुए 19 जनवरी तक नामांकन कराया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन