ePaper

डेंगू को लेकर हॉट स्पॉट वाले स्थानों पर होगा एंटी लार्वा का छिड़काव

Updated at : 23 Aug 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
डेंगू को लेकर हॉट स्पॉट वाले स्थानों पर होगा एंटी लार्वा का छिड़काव

डेंगू को लेकर हॉट स्पॉट वाले स्थानों पर होगा एंटी लार्वा का छिड़काव

विज्ञापन

मुंगेर. बारिश और बाढ़ के बाद अब जिले में डेंगू संक्रमण की आंशका बढ़ गयी है. बाढ़ और बारिश के बाद अब सदर अस्पताल में बुखार व लो-प्लेटलेट्स वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. ऐसे में डेंगू की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिसके तहत विभाग अब नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर पिछले साल के हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव करेगा.

सिविल सर्जन डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि बाढ़ और बारिश के बाद होने वाले जलजमाव से डेंगू के मामले बढ़ते हैं. वर्तमान में बारिश के बाद अब बाढ़ का पानी हटा है. जिससे जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है. ऐसे में डेंगू की संभावना को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि इसके लिये पिछले साल शहर के हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करेगा. साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

सदर अस्पताल में बढ़ने लगे बुखार व लो-प्लेटलेट्स के मामले

बाढ़ और बारिश के बाद अब सदर अस्पताल में बुखार व लो-प्लेटलेट्स के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. बता दें कि सदर अस्पताल में 15 से 23 अगस्त के बीच सदर अस्पताल में बुखार के जहां 38 मरीज इलाज के लिये भर्ती हो चुके हैं. वहीं इस दौरान लो-प्लेटलेट्स के कुल 11 मरीज इलाज के लिये भर्ती हो चुके हैं. जिसमें वर्तमान में पुरूष वार्ड में एक तथा महिला वार्ड में लो-प्लेटलेट्स के मरीज भर्ती हैं. हलांकि अबतक जिले में रैपिड टेस्ट में एक भी डेंगू के संभावित मरीज नहीं पाये गये हैं.

पिछले साल शहर में कई क्षेत्र रहे थे हॉट स्पॉट

बता दें कि साल 2024 में डेंगू के कारण शहर के कई क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया था. जिसमें शहर का मकससपुर, कासिम बाजार, गुलजार पोखर, महद्दीपुर, हसनगंज सहित अन्य क्षेत्र शामिल थे. विदित हो कि जिले में प्रत्येक साल जून से दिसंबर माह के बीच डेंगू के मामले सामने आते हैं. जिसमें अगस्त से अक्तूबर माह के बीच जिले में डेंगू के सर्वाधिक मामले बढ़ते हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो साल 2023 में जिले में अबतक डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आये थे. जिसमें साल 2023 में जून से दिसंबर माह के बीच डेंगू के कुल 843 मरीज पाये गये थे. जिसमें से 29 डेंगू पीड़ित मरीजों की मौत हो गयी थी. वहीं साल 2024 में जिले में एलाइजा जांच में डेंगू के 77 पॉजिटिव मरीज पाये गये थे. जिसमें 11 डेंगू के संभावित मरीजों की मौत हो गयी थी. जबकि इस दौरान डेंगू के 322 संभावित मरीज पाये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन