13 से होगा सती स्थान में वार्षिक पूजनोत्सव, देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालु होंगे शामिल

172वें वार्षिक पूजनोत्सव, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा की बैठक हुई.
गालिमपुर सती स्थान में 172वें वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर प्रशासन से की गयी विधि-व्यवस्था की मांग
हवेली खड़गपुर. प्रखंड के गालिमपुर स्थित सती स्थान में आगामी 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले 172वें वार्षिक पूजनोत्सव, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा की बैठक हुई. बैठक में प्रशासन से विधि-व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की गयी.इस संबंध में सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री कैलाश साह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार चुन्नू, मीडिया प्रभारी कुमार आदर्श सहित अन्य ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि गालिमपुर सती स्थान पर करीब 300 वर्षों से उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष यह कार्यक्रम 13 मार्च से 15 मार्च तक होगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पूजनोत्सव के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. जिसमें पूरे भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. सदस्यों ने बताया कि 14 मार्च से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो जायेगा और कार्यक्रम में लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाय, ताकि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




