आवास योजना की राशि देने व नाम दर्ज कराने पर पैसे मांगने का आरोप, लोगों में आक्रोश

Updated at : 28 Jan 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
आवास योजना की राशि देने व नाम दर्ज कराने पर पैसे मांगने का आरोप, लोगों में आक्रोश

आवास विहीन परिवारों के सिर पर छत देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है और सर्वे कराकर लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

संग्रामपुर. आवास विहीन परिवारों के सिर पर छत देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है और सर्वे कराकर लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है. बावजूद अधिकारियों एवं कर्मियों की उदासीनता के कारण लाभुकों से अवैध वसूली की जा रही है. मामला प्रखंड के कटियारी पंचायत का है. जहां मंगलवार को वार्ड सदस्यों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आवास सहायक की मनमानी के विरुद्ध आवेदन दिया. वार्ड सदस्यों ने कहा कि आवास योजना के लाभुकों से मकान बनाने की राशि देने से पहले ही राशि की मांग की जा रही है. आवास सहायक मिथिलेश कुमार पर पंचायत में बिचौलियों के माध्यम से अवैध उगाही करवाने का आरोप भी लगाया है. आवास पोर्टल में लाभुकों का नाम दर्ज कराने के लिये भी राशि की मांग की जा रही है. कहा जाता है कि जब तक पैसा नहीं देंगे तब तक आवास की राशि या आवास में नाम एंट्री नहीं होगी. पंचायत के मुखिया पति सुरेश यादव ने कहा कि प्रतिदिन हमारे आवास पर पंचायत के दर्जनों आवास योजना के लाभुक आते हैं और कहते हैं कि आवास सहायक राशि की मांग कर रहे हैं. बिना राशि दिये आवास की राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा. अभी आवास योजना का सर्वे हो रहा है और आवास सहायक पंचायत में आते भी नहीं हैं. इसकी जानकारी जब बीडीओ को दी गयी तो उन्होंने इस जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन