सभी परियोजनाओं को हर हाल में 31 मई तक करें पूरा : सीएम

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :26 Apr 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
सभी परियोजनाओं को हर हाल में 31 मई तक करें पूरा : सीएम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर स्थित सिंचाई प्रमंडल परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, काम में तेजी लाने के निर्देश

तारापुर. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर स्थित सिंचाई प्रमंडल परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की. अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. सीएम ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को हर हाल में 31 मई तक पूरा करे. क्योंकि 5 जून के बाद बारिश शुरू हो जाती है.

सड़क निर्माण और चौड़ीकरण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने तारापुर-खड़गपुर सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में देरी के कारण आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाये. साथ ही नहरों के पक्कीकरण कार्य को भी इस तरह करने के निर्देश दिये गये कि बारिश के मौसम में मिट्टी का बहाव न हो.

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने का आदेश

रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर डैम हैं, वहां सोलर प्लांट लगाने की योजना तैयार की जाये, जिससे ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने मुंगेर स्थित योगाश्रम की संपर्कता और बेहतर हो सके इसका विशेष रूप से ख्याल रखे. मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना के तहत मुंगेर-भागलपुर के बीच निर्माणाधीन सड़क को 15 जून तक हर हाल में पूर्ण कराये.

तीर्थ यात्री शेड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

सीएम ने असरगंज क्षेत्र में तीर्थ यात्री शेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये गये, ताकि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन, पर्यटन और पर्यावरण विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया.

बैठक में इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक ऑपरेशन कुंदन कृष्णन मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन