ePaper

मुंगेर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया मार्च

Updated at : 17 Apr 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया मार्च

मुंगेर विश्वविद्यालय के साथ ही पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ.

विज्ञापन

मुंगेर नौवागढ़ी सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले गुरूवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर भगत सिंह चौक नौवागढ़ी से पैदल मार्च निकाला गया. पैदल मार्च का नेतृत्व प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा के संयोजक विनय कुमार सुमन, संरक्षक नरेश सिंह यादव एवं संघर्ष समिति के संयोजक रविंद्र मंडल कर रहे थे. मस्जिद चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संयोजक विनय कुमार सुमन ने कहा कि मोर्चा के लंबे संघर्ष के बाद 18 मार्च 2018 को मुंगेर विश्वविद्यालय का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. तभी से कुछ बर बोले जनप्रतिनिधि इस प्रयास में लग गए की मुंगेर मुख्यालय के आसपास विश्वविद्यालय निर्माण न हो. बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह चिंता है कि बेगूसराय में नया विश्वविद्यालय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बने. लेकिन मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ. नरेश सिंह यादव ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के साथ ही पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ. पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पाटलिपुत्र के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया. फिर मुंगेर के साथ सोतैला व्यवहार क्यों. पैदल मार्च में रामावतार पंडित, विकास कुमार यादव, अधिक लाल मंडल, योगेंद्र प्रसाद यादव उर्फ जोगी जी, रवि शंकर तांती, मोहम्मद कौसर फैयाज, शैलेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद्र, मणि कुमार अकेला, पंकज कुमार दास, नवल किशोर यादव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन