मेला में सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराया गया कृषि यंत्र

Updated:
विज्ञापन
मेला में सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराया गया कृषि यंत्र

मेला में सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराया गया कृषि यंत्र

विज्ञापन

प्रचार-प्रसार के अभाव में मेला में नहीं पहुंचे किसान, खाली रह गयी कुर्सियां

मुंगेर. कृषि विभाग की ओर से हाई स्कूल नौवागढ़ी के खेल मैदान में सोमवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला प्रारंभ हुआ. उसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त अजीत कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कृषि यांत्रीकरण मेला में चयनित किसानों को सब्सिडी पर कृषि उपकरण की खरीद के लिए चेक उपलब्ध कराया गया. जमालपुर पाटन के किसान गोपाल चौधरी को चार लाख का चेक दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य है किसानों को खेती के लिए नये-नये कृष यंत्र की जानकारी देना है. सरकार द्वारा इन यंत्रों के लिए जो सब्सिडी उपलब्ध कराया जा रहा है उसकी जानकारी देना है. ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सके. मेला के माध्यम से किसानों के लिए चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी देना है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती को लेकर विस्तृत जानकारी दी. मेला परिसर में स्टॉल लगाये गये थे. जहां किसानों को योजनाओं, प्रशिक्षण को लेकर जानकारी दी जा रही थी. हालांकि प्रचार-प्रसार के अभाव में किसानों की संख्या काफी नगन्य रही और अधिकांश कुर्सीयां खाली रह गयी.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन