Video: बिहार में युवक ने गंगा नदी में लगा दी छलांग, गर्लफ्रेंड से नोंकझोंक के बाद उठाया खौफनाक कदम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Mar 2025 1:06 PM

Bihar News: मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु से मंगलवार को एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. 25 वर्षीय चिराग उर्फ धीरज कुमार ने परिजनों को आत्महत्या की सूचना देकर बुलाया था, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही उसने नदी में कूदने का फैसला कर लिया.
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. श्री कृष्ण सेतु से 25 वर्षीय युवक चिराग उर्फ धीरज कुमार ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
फोन पर बहस के बाद आत्महत्या की धमकी
जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी धीरज कुमार राजमिस्त्री का काम करता था. वह अपने दोस्तों के साथ सेतु पर गया था, तभी मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया. फोन पर हुई नोकझोंक के बाद उसने अचानक आत्महत्या का फैसला कर लिया. धीरज ने अपने रिश्तेदार की बहन को फोन कर कहा कि वह आत्महत्या करने के लिए सेतु पर आया है और परिजनों को तुरंत बुलाने को कहा. परिवार ने पुलिस को सूचना दी और सेतु की ओर भागे.
पुलिस देखते ही नदी में कूद गया युवक
जब पुलिस और परिजन सेतु पर पहुंचे, तो धीरज ने गुस्से में कहा-“मैंने सिर्फ अपने परिवार को बुलाया था, पुलिस को क्यों लाए?” इसके बाद जैसे ही पुलिस वाहन से उतरी, धीरज ने गंगा में छलांग लगा दी. परिजन और पुलिस बस देखते रह गए, किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला.
गोताखोरों की टीम कर रही तलाश
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जिला आपदा प्रभारी कुमार अभिषेक की मदद से मोटरबोट और गोताखोरों की टीम को युवक की तलाश में लगाया. लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि गोताखोर युवक को खोजने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.
Also Read: पटना में नेता जी की बर्थडे पार्टी में चल रहा था बड़ा खेल, पुलिस ने मारी रेड तो हुआ खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए