23 मार्च से स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 में होगा नामांकन

Updated at : 19 Mar 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
23 मार्च से स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 में होगा नामांकन

विश्वविद्यालय ने जारी की सूचना

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से दोबारा आरंभ कर रहा है. इसमें उक्त दोनों सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये थे. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित सत्र में नामांकन ले सकते हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-3 और स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थी 25 सितंबर और उसके बाद 28 सितंबर तक नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के पूर्व संबंधित विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 मिलाकर कुल 28 क्रेडिट होना अनिवार्य है. स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण होने के साथ दोनों सेमेस्टर मिलाकर कुल 40 क्रेडिट तथा चारों सेमेस्टर मिलाकर 68 क्रेडिट होना अनिवार्य है. विदित हो कि विश्वविद्यालय में 26 और 27 मार्च को महावीर जयंती तथा रामनवमी को लेकर अवकाश रहेगा. इसके कारण 28 मार्च को भी नामांकन के लिए समय दिया गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन