निगम प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, वसूले 19 हजार जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
निगम प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, वसूले 19 हजार जुर्माना

नगर निगम की ओर से गुरुवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

विज्ञापन

मुंगेर. नगर निगम की ओर से गुरुवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसको लेकर दिन भर बाजार में गहमागहमी बनी रही और दुकानादारों में हड़कंप मचा रहा. इस दौरान टीम ने 35 दुकानदारों से 19 हजार रुपये जहां जुर्माना वसूल किया. वहीं दो ट्रैक्टर बांस-बल्ला, पॉलीथीन शिट्स व बांस का डलिया जब्त भी किया गया. बताया जाता है कि नगर निगम की ओर से गुरुवार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान निकाला गया. दंडाधिकारी और पुलिसकर्मियों के साथ निगम के अधिकारी व मजदूर, तीन ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ निकले. टीम ने गोला रोड, कौड़ा मैदान चौक से अभियान की शुरुआत की. जिसके बाद टीम शादीपुर रोड, जुबली बेल चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची. जहां से एक नंबर ट्रैफिक चौक तक अभियान चलाया गया. टीम ने 33 दुकानदारों से 19 हजार रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किये. इस दौरान सड़क किनारे के अवैध निर्माण, स्टॉल और सामान को जब्त किया गया. लगभग दो ट्रैक्टर सामान जब्त किये गये. जिधर से भी टीम गुजरी उस मार्ग में अतिक्रमणकारियों के बीच खलबली मच गयी. दुकानदारों में हड़कंप मच गया. अभियान में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी रामपुकार यादव, सिटी मैनेजर मनोज कुमार भारती, नवनीत कुमार, स्वचछता पदाधिकारी पिंटू कुमार, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश, रोड जमादार विश्वनाथ, सफाई प्रभारी राहुल कुमार सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन