हरियाणा ग्रामीण बैंक लूटकांड में संलिप्त अभियुक्त असरगंज से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा ग्रामीण बैंक  लूटकांड में संलिप्त अभियुक्त असरगंज से गिरफ्तार

12 जनवरी 2026 को हरियाणा के हिसार के अग्रवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक में आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था

विज्ञापन

असरगंज

. 12 जनवरी 2026 को हरियाणा के हिसार के अग्रवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक में आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने 27 लाख 92 हजार रुपये की लूट की थी. मामले में हरियाणा पुलिस ने शनिवार को असरगंज थाना पुलिस के सहयोग से एक आरोपी कुंदन कुमार को असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव से गिरफ्तार किया.

बताया गया कि अपराधियों ने हरियाणा के हिसार के अग्रवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस वारदात में आधा दर्जन से अधिक अपराधी शामिल थे. इसी मामले की तहकीकात करते हुए हरियाणा पुलिस असरगंज पहुंची. यहां असरगंज थाना पुलिस की मदद से असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव निवासी धरणीधर बिंद के 26 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का मेडिकल जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कराया गया. जिसके बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई. इधर हिसार थाना के पीएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि डकैती मामले में अबतक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन