फरार शराब तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 10:23 PM
कासिम बाजार थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे धंधेबाज बुद्धो साहनी को रविवार को उसके लल्लू पोखर स्थित घर से गिरफ्तार किया
पिता-पुत्र को पीट-पीट कर किया घायल मुंगेर. सफियासराय थाना क्षेत्र के जगदंबापुर फरदा में रविवार को 50 वर्षीय शिवशंकर यादव और उसके पुत्र 32 वर्षीय पवन कुमार को पड़ोसियों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया. दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल पवन ने बताया कि मृत पशु का शव बांध के किनारे फेंकने को लेकर दस दिन पूर्व रामजी यादव से उसका विवाद हुआ था. रविवार को जब वह अपने पिता के साथ बहियार जा रहा था तो बहियार में ही रामजी यादव और उनके तीन पुत्रों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इसमें हम पिता-पुत्र दोनों घायल हो गये.
कार्यालय से अनुपस्थित चार स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरणमुंगेर. सदर अस्पताल के समीप संचालित जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय का सिविल सर्जन डाॅ विनोद कुमार सिन्हा ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया. पूर्वाह्न 11.30 बजे तक वहां कर्मचारी नहीं पहुंचे थे. जिस पर उन्होंने उपस्थिति पंजी पर अनुपस्थित करते हुए चारों स्वास्थ्यकर्मी से स्पष्टीकरण पूछा. सिविल सर्जन ने बताया कि सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इनकी ड्यूटी है, लेकिन वहां कार्यरत कर्मचारी कार्यालय नहीं आते हैं. जिसकी शिकायत मिली थी. जिस पर उन्होंने उक्त कार्यालय का निरीक्षण किया. पहले निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये सभी कर्मचारी को अनुपस्थित दर्शाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है. कर्तव्य के प्रति लापरवाह रहे तो पकड़े जाने पर उनके खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










