जनता दरबार में एक व्यक्ति ने ईमानदारी का दिया परिचय, पूर्व पाये मोबाइल को एसपी को सौंपा
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 12 Feb 2026 8:20 PM
कुमारपुर निवासी रुक्मणी देवी ने खरीदगी जमीन पर म्यूटेशन होने के बावजूद विपक्षी द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं करने देने की शिकायत की.
बरियारपुर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को बरियारपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया. जहां दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा. वहीं पैरुमंडल टोला निवासी कृष्णा कुमार ने ईमानदरी का परिचय देते हुए दो माह पूर्व ऋषिकुंड में पाए वनप्लस मोबाइल को पुलिस अधीक्षक को सौंपा. इस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शाबाशी दिया. जनता दरबार में चिरैयाबाद निवासी दिनेश शर्मा ने प्रमोद शर्मा पर आरोप लगाया कि खेतों में अन्न को मैं बोता हूं और फसल तैयार होने पर जबरदस्ती वह फसल काट लेता है. कल्याणपुर निवासी सेठु सिंह ने नरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ बंटवारा का मामला लाया. जिसमें पुलिस सहयोग की बात कही. आशा टोला निवासी सुधा देवी ने जमीन नापी करवाने पर विपक्षी द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की. कुमारपुर निवासी रुक्मणी देवी ने खरीदगी जमीन पर म्यूटेशन होने के बावजूद विपक्षी द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं करने देने की शिकायत की. बंगाली टोला निवासी संगम कुमार ने 10 फरवरी को घर से बाइक चोरी होने, रतनपुर निवासी गुड़िया देवी ने प्रधानमंत्री आवास के साथ तहत विरोधी राजकुमार साव द्वारा मकान बनाने में रुकावट, चिरैयबाद निवासी प्रेम कुमार शर्मा ने रास्ता विवाद के मामले में सीओ द्वारा समय पर रिपोर्ट नहीं दिये जाने की बात कही. मौके पर इंस्पेक्टर असलम शेर अंसारी, थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










