ePaper

तारापुर में 6.77 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड : सम्राट

Updated at : 29 Sep 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
तारापुर में 6.77 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड : सम्राट

तारापुर में 6.77 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड : सम्राट

विज्ञापन

मुंगेर. राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर जिले के तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गयी है. निर्माण पर 6.77 करोड़ रूपये खर्च आयेगा. योजना का कार्यान्वयन ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से कराया जायेगा. इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी बुडको को सौंपी गयी है. सम्राट चौधरी ने कहा कि आधुनिक बस स्टैंड निर्माण से तारापुर व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर व सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. राज्य परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को आधुनिक बनाने, पिंक बस सेवा और युवाओं को रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को वाहन खरीदने में सहायता प्रदान कर रहा है. इसके साथ ही हाल ही में सरकार ने त्योहारी सीजन में बस किराये में यात्रियों को छूट देने के लिए 24 करोड़ 6 लाख रुपये की मंजूरी दी है. अब सरकार मुंगेर के तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण करवा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन