आवारा कुत्तों के भोजन के लिए दो वार्ड में स्थल निर्धारित

नगर पंचायत, तारापुर ने एक सराहनीय पहल करते हुए वार्ड संख्या 5 एवं 15 के धौनी व फजेलीगंज में आवारा कुत्तों के लिए भोजन क्षेत्र निर्धारित की है.
तारापुर. नगर पंचायत, तारापुर ने एक सराहनीय पहल करते हुए वार्ड संख्या 5 एवं 15 के धौनी व फजेलीगंज में आवारा कुत्तों के लिए भोजन क्षेत्र निर्धारित की है. इन क्षेत्रों में बैनर लगाकर दो बर्तन रखा गया है. आमलोगों से अपील की गयी है कि वे इन कुत्तों के लिए बर्तन में भोजन डाल सकते हैं. यह पहल न केवल आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए एक अच्छा कदम है. जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वर्तमान में यह पहल दो वार्ड में आरंभ किया गया है. इसका बेहतर रिजल्ट आने पर अन्य वार्ड में भी अगर डिमांड होती हैं तो वहां भी इस तरह की व्यवस्था की जायेगी. इस तरह की पहल से न केवल आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और पोषण में भी सुधार होगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आवारा कुत्तों के लिए निर्दिष्ट भोजन क्षेत्र बनाने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत प्रत्येक वार्ड में आवारा कुत्तों, बच्चों के खेल के मैदान, स्कूलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर निर्दिष्ट भोजन क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे. इसी तरह की पहल उत्तराखंड में भी देखी गई है. जहां हर वार्ड में निराश्रित कुत्तों के लिए भोजन स्थलों की व्यवस्था की गई है. इच्छुक लोग नगर निकाय में आवेदन कर इन कुत्तों को गोद भी ले सकते हैं. तारापुर नगर पंचायत की यह पहल न केवल आवारा कुत्तों के लिए एक वरदान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नगर पंचायत अपने नागरिकों और पशुओं के कल्याण के प्रति संवेदनशील है. क्षेत्र के लोगो को यह उम्मीद हैं कि इस तरह की पहल से आवारा कुत्तों की देखभाल और नियंत्रण में सुधार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




