रामनवमी पर आज निकलेगी भव्य ध्वज शोभायात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बड़ा महावीर स्थान में जहां भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है,
लाल महावीरी पताका व कच्चे बांस से पटा बाजार, पूजन सामग्री की जमकर हुई खरीदारी
मुंगेररामनवमी आस्था, परंपरा और आदर्शों का पर्व है. शुक्रवार को भक्तिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाया जायेगा. शहर से लेकर गांव तक इसे लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. एक ओर जहां रामनवमी पर पूजन सामग्री खरीदारी के लिए बाजार में गुरूवार को भारी भीड़ लगी रही. वहीं दूसरी ओर रामनवमी पर निकले वाली श्रीरामनवमी पवित्र ध्वज शोभा यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुंगेर एवं जमालपुर शहर में भव्य शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.
आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी पूरी
श्री राम नवमी ध्वज यात्रा समिति मुंगेर की ओर से रामनवमी पर शुक्रवार को भव्य ध्वज शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. ढोल, नगाड़ा, ढाक, भांगड़ा, शहनाई एवं निशान के साथ शोभायात्रा गरैया मार्केट महावीर मंदिर कौड़ा मैदान से निकलेगी. जो कोणार्क सिनेमा होते हुए मां अंबे चौक, कौड़ा मैदान चौक, शादीपुर, गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक, बड़ा महावीर स्थान, पीएनबी चौक, बड़ी बाजार होते हुए कौड़ा मैदान पहुंच कर समाप्त होगा. इसको लेकर समिति की ओर से जगह-जगह पेयजल, प्राथमिक उपचार एवं यात्रा के स्वागत करने की व्यवस्था की गयी है. इस दौरान बड़ा महावीर स्थान में जहां भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है, वहीं कौड़ा मैदान में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. जिसके बाद पवित्र ध्वज को महावीर स्थान कौड़ा मैदान में स्थापित किया जायेगा.
सुरक्षा का किया गया पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी
मुंगेर शहर में शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. जबकि अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कुल 70 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को तैनात किया गया है. कुल 500 सिपाही और 100 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जबकि ध्वज शोभायात्रा वाले मार्ग के बड़े-बड़े भवनों पर भी पुलिस बलों की तैनाती रहेंगी. ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गयी है. जबकि वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि मुख्यालय से एक डीएसपी जिला को उपलब्ध कराया गया है. कुल छह डीएसपी की जिले में तैनाती की गयी है.
—————————————————-बॉक्स
——————————————————–डीएम व एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
मुंगेर : जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च किया गया. समाहरणालय से फ्लैग मार्च निकला. प्रशासनिक और पुलिस के वाहनों का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सायरन बजाते हुए निकली. अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है. यह प्रशासन द्वारा जनता में विश्वास जगाने, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निकाला गया.कहते हैं एसपी
एसपी सैयद इमरान ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान 6 डीएसपी, 100 पुलिस अधिकारी एवं 600 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है. उन्होंने आम लोगों से अपील किया गया कि वे इस पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें.लाल महावीरी पताका से पटा बाजार, पूजन सामग्री की जमकर हुई खरीदारी
मुंगेर : राममनवमी पर्व को लेकर बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. रामनवमी को लेकर ग्राहक दुकानों में महावीरी पताका, बेसन के लड्डू व पूजन सामग्री की जमकर जमकर खरीदारी की. जबकि लड्डू का बाजार भी गर्म रहा. गुरुवार की देर शाम तक पूजन सामग्रियों की खरीदारी होती रही. जबकि ध्वजा के लिए बांसों की भी जमकर बिक्री हुई.शहर के राजीव गांधी चौक से लेकर शीतला स्थान तक महावीरी पताका से दुकानें सजी रही. इस मार्ग में दर्जन भर पूजन सामग्री की दुकान है. जहां सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही. बेकापुर परसटा पट्टी में भी जमकर खरीदारी करते श्रद्धालुओं देखे गये. बाजार में अस्थाई तौर पर पताका एवं अन्य पूजन सामग्री की सैकड़ों अस्थाई दुकान खुल गयी थी. जहां श्रद्धालु खरीदारी करते देखे गये. रामनवमी में सुर्ख लाल पताका ग्राहकों की पहली पसंद है. सुर्ख लाल पताकों की अधिक बिक्री हो रही है. साथ ही सूती कपड़ा से बने पताके की भी अच्छी मांग है. बाजार में 20 से लेकर 500 रुपये तक का पताका बिक्री के लिए रखा गया है. जबकि सोझी घाट, पूरबसराय, एक नंबर ट्रैफिक, बस स्टैंड के समीप कच्चे बांस बिक्री के लिए रखा गया है. 100 रूपये से लेकर 200 तक में बांस को बेचा गया. रामनवमी में बजरंग बली का भोग लगाने के लिए श्रद्धालु देशी घी से बने बेसन के लड्डू अधिक खरीद रहे हैं. लड्डू की खरीदारी को लेकर दुकानों भीड़ लगी है. जबकि मिठाई दुकानदारों को लड्डू का आर्डर देकर छोड़ दिया गया है. जिसे श्रद्धालु शुक्रवार को ले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




