60 किलोग्राम स्विच लगाने के लिए लिया गया चार घंटे का ब्लॉक

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
60 किलोग्राम  स्विच लगाने के लिए लिया गया चार घंटे का ब्लॉक

भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की है योजना

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की योजना है. इसके अतिरिक्त ट्रेनों के सुगम परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता में शुमार किया गया है. स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. इसी सिलसिले में मंगलवार को रेल पटरी के 52 किलोग्राम स्विच को 60 किलोग्राम स्विच से बदलने के लिए चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया. हालांकि इसे लेकर यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ. बताया गया कि जमालपुर पश्चिमी यार्ड के शंटिंग लाइन पर किलोमीटर संख्या 0/386 पर पॉइंट संख्या 370 ए को बदलने का कार्य किया गया. जबकि पश्चिम यार्ड के ही शंटिंग लाइन के किलोमीटर संख्या 0372 के निकट पॉइंट संख्या 368 को बदल गया. जबकि पश्चिमी यार्ड के ही शंटिंग लाइन के किलोमीटर संख्या 0/347 के निकट पॉइंट संख्या 367 और किलोमीटर संख्या 0/303 के निकट स्थित पॉइंट संख्या 366 को भी बदला गया. इसके लिए 120 मिनट का इंजीनियरिंग ब्लॉक और 120 मिनट का सिग्नल ब्लॉक लिया गया था. बताया गया कि इस दौरान दशरथपुर और कजरा की ओर से आने वाली किसी भी यात्री ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ. साथ ही रेलवे के अधिकारियों व कर्मियों ने सफलतापूर्वक प्वाइंट्स को बदल दिया.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन