मॉडल अस्पताल में जल्द आरंभ होगा चार बेड का मानसिक रोग वार्ड

Updated:
विज्ञापन
मॉडल अस्पताल में जल्द आरंभ होगा चार बेड का मानसिक रोग वार्ड

मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर जल्द ही चार बेड का मानसिक रोग वार्ड आरंभ किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर जल्द ही चार बेड का मानसिक रोग वार्ड आरंभ किया जायेगा. जिसे लेकर सोमवार को सिविल सर्जन डॉ राजू ने गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ के रंजन के साथ मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर बने कक्षों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैंसर मरीजों के लिए वहां बने डे-केयर वार्ड का भी जायजा लिया. सिविल सर्जन ने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर आरंभ करने को लेकर होमी भाभा कैंसर संस्थान एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर को लिखा गया है, ताकि यहां जल्द से जल्द जिले के कैंसर मरीजों को कीमो थैरेपी की सुविधा मिल सके. उन्होंने बताया कि मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर बने एक कक्ष को मानसिक रोग वार्ड बनाया जायेगा, जिसे जल्द ही आरंभ किया जायेगा, ताकि मानसिक रोग के मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर भर्ती किया जा सके. एनडीसी अधिकारी ने बताया कि मानसिक रोग वार्ड में चार बेड लगाया जायेगा. जिसमें दो पुरुष और दो महिला के लिए बेड होगा. इस मानसिक रोग वार्ड में ऐसे मरीजों को भर्ती किया जायेगा, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है. कई बार ऐसे मानसिक रोगी मरीजों को इलाज के लिए लाया जाता है, लेकिन उनके लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण समुचित इलाज और देखभाल मिलने में परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर जल्द आरंभ करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए मानव बल भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन