320 बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूले गये 1.24 लाख जुर्माना

Updated at : 28 Mar 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
320 बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूले गये 1.24 लाख जुर्माना

भागलपुर-जमालपुर-अभयपुर रेलखंड पर शनिवार को विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिससे बगैर टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों में हड़कंप मचा रहा.

विज्ञापन

भागलपुर-जमालपुर-अभयपुर रेलखंड पर चला विशेष सघन टिकट जांच अभियान

जमालपुर. भागलपुर-जमालपुर-अभयपुर रेलखंड पर शनिवार को विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिससे बगैर टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों में हड़कंप मचा रहा. इस दौरान 320 बिना टिकट वाले यात्रियों से 1.24 लाख जुर्माना वसूल किया गया.

मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि रेलवे नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और यात्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस, मालदा टाउन किऊल, इंटरसिटी एक्सप्रेस जमालपुर, साहिबगंज पैसेंजर भागलपुर, दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल तथा बांका राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में टिकट जांच कर्मियों के अतिरिक्त वनिज निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल थे, जिसने टिकट नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया. अभियान के दौरान 320 बिना टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए. जिससे एक लाख 24 हजार 410 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गयी. अभियान के दौरान यात्रियों को जागरुक करते हुए डिजिटल माध्यम से टिकट लेने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें आरक्षित और अनारक्षित टिकटिंग के लिए रेल वन एप्स डाउनलोड कर उपयोग करने की सलाह दी गयी.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन