ePaper

दो पक्षों में हुई मारपीट, कट्टा व कारतूस बरामद

Updated at : 18 Jan 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट, कट्टा व कारतूस बरामद

दो पक्षों में हुई मारपीट, कट्टा व कारतूस बरामद

विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुढ़ेरी गांव में शनिवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष की ओर से देशी कट्टा निकालकर फायरिंग करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरे पक्ष ने सूझबूझ दिखाते हुए हथियार छीन लिया व पुलिस को सूचना देकर उसे सुपूर्द कर दिया. इस मामले में छोटी मुढ़ेरी गांव निवासी पप्पू सिंह ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पप्पू सिंह ने बताया है कि उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष के नंदकुमार सिंह द्वारा अक्सर ई-रिक्शा खड़ा कर दिया जाता है. मना करने पर वे लोग गाली-गलौज करते हैं व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम भी नंदकुमार सिंह ने उनकी जमीन पर ई-रिक्शा लगा दिया. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी. इसी दौरान दूसरे पक्ष से गांव के ही अर्जुन तांती का पुत्र अजय तांती नशे की हालत में पहुंचा व कट्टा निकालकर फायरिंग करने का प्रयास किया. पप्पू सिंह के अनुसार, किसी तरह सूझबूझ से अजय तांती के हाथ से देशी कट्टा छीन लिया गया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी व हथियार को पुलिस के हवाले कर दिया गया. कट्टा के साथ एक कारतूस भी बरामद किया गया है.

——-

पप्पू सिंह के आवेदन पर छोटी मुढ़ेरी गांव निवासी माला देवी, अजय तांती व नंदकुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हथियार व कारतूस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. – राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, खड़गपुर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन