53 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Jan 2017 5:35 AM
विज्ञापन

मुंगेर / जमालपुर : मुंगेर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाये गये अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 23 लीटर विदेशी शराब एवं 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया. इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक […]
विज्ञापन
मुंगेर / जमालपुर : मुंगेर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाये गये अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 23 लीटर विदेशी शराब एवं 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया. इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक टाटा इंडिका कार भी जब्त किया गया.
वासुदेवपुर ओपी प्रभारी प्रियरंजन को गुप्त सूचना मिली कि मंगलवार की देर शाम एक इंडिका वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब माधोपुर लाया जा रहा है. उन्होंने माधोपुर बालिका उच्च विद्यालय चौबटिया के समीप पहुंची और बाजार की ओर आ रही जेएच05एफ-1543 नंबर की टाटा इंडिका कार को रोका. जब उसकी तालाशी ली तो उससे रॉयल स्टेग कंपनी के 750 एमएल का 20 बोतल शराब यानी 15 लीटर विदेशी शराब जब्त किया. पुलिस ने इस मामले में माधोपुर निवासी शैलेंद्र सिंह के पुत्र अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
जिसे बुधवार को जेल भेज दिया. इधर मंगलवार की देर शाम जमालपुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु द्वारा जुबली बेल चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के पीरपैती बाजार निवासी मो. साको के पुत्र मो. सोनु को विदेशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके पास से 180 एमएल का 48 बोतल यानी 8.640 एमएल विदेशी शराब जब्त किया गया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. जबकि खड़गपुर थाना क्षेत्र के छोटी मुड़हेरी में पुलिस ने छापेमारी कर सुरेंद्र बिंद की पत्नी माला देवी को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उसे भी बुधवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










