स्नातक सेमेस्टर-2 में 8,264 तथा पीजी सेमेस्टर-2 में अबतक 2,013 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 में 8,264 तथा पीजी सेमेस्टर-2 में अबतक 2,013 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

22 जुलाई तक स्नातक पार्ट-2 तथा 13 जुलाई तक पीजी सेमेस्टर-2 के लिये फॉर्म भरने का समय

विज्ञापन

– 22 जुलाई तक स्नातक पार्ट-2 तथा 13 जुलाई तक पीजी सेमेस्टर-2 के लिये फॉर्म भरने का समय

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में नामांकित सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा 20 पीजी विभाग व पीजी सेंटर में नामंकित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-2 के लिए 1 जुलाई तथा पीजी सेमेस्टर-2 के लिए 3 जुलाई से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है.

स्नातक सेमेस्टर-2 में अबतक भराये गये कुल 8,264 परीक्षा फॉर्म

एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ की गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 1 से 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जबकि 21 से 22 जुलाई के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 8,264 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 7,356, विज्ञान संकाय में 865 तथा वाणिज्य संकाय में 43 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

पीजी सेमेस्टर-2 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

एमयू द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के नियमित तथा सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 3 जुलाई से भराया जा रहा है. जिसमें बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर 11 जुलाई तक का समय दिया गया था. जबकि 12 से 13 जुलाई के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,013 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय के 1,717, विज्ञान संकाय के 245 तथा वाणिज्य संकाय के 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 8,034 रजिस्ट्रेशन

मुंगेर . एमयू द्वारा 8 जुलाई से सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसके लिये विद्यार्थियों को 16 जुलाई तक समय दिया गया है. जिसमें अबतक कुल 8,034 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. डीएसडब्ल्यू सह नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 रजिस्ट्रेशन के लिये 8 से 16 जुलाई तक विद्यार्थियों को समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को अपने-अपने संबंधित कालेज में शैक्षणिक दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराना होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 8,034 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 6,733, विज्ञान संकाय में 1,229 तथा वाणिज्य संकाय में 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन