पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा के तीसरे दिन 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Updated at : 07 Feb 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा के तीसरे दिन 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 5 फरवरी से दो केंद्रों पर सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को दो पालियों में कुल 3,069 परीक्षार्थियों में 2,990 पस्थित तथा 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसीर भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि प्रथम पाली मेंसेमेस्टर-1 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-2 पेपर की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 1,592 परीक्षार्थियों में 1,572 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में सेमेस्टर-1 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के सीसी-2 पेपर की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 1,477 परीक्षार्थियों में 1,418 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब शनिवार को चौथे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-3 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-11 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में पीजी सेमेस्टर-3 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के सीसी-11 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन