स्नातक सेमेस्टर-1 में अब 600 रूपये परीक्षा फॉर्म शुल्क

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 16 Dec 2025 6:27 PM

विज्ञापन

जिसके लिये विश्वविद्यालय ने मंगलवार को नयी सूचना जारी की है.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू ने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए 1,100 रुपये परीक्षा फॉर्म शुल्क लेने के आदेश को वापस ले लिया है. जिसके लिए विश्वविद्यालय ने मंगलवार को नयी सूचना जारी की है. जिसमें कहा गया है कि उक्त सत्र में विद्यार्थियों को अब 12 से 19 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क 600 रुपये जमा कर परीक्षा फॉर्म भरना है. जबकि 20 से 24 दिसंबर के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 700 रुपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भरना होगा. वही परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

————————————-

22 दिसंबर तक एलएलबी सेमेस्टर-3 और 5 में नामांकन

मुंगेर – एमयू ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 12 दिसंबर से आरंभ कर दी है. जिसमें उक्त सत्र के विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 22 दिसंबर तक का समय दिया गया है. इस दौरान उक्त सत्र के विद्यार्थी अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन शुल्क जमा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन