पीजी सेमेस्टर-तीन में पहले दिन 51 विद्यार्थियों ने भरे परीक्षा फॉर्म

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-तीन में पहले दिन 51 विद्यार्थियों ने भरे परीक्षा फॉर्म

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-तीन के लिए मंगलवार से परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-तीन के लिए मंगलवार से परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. जिसमें सत्र 2024-26 के नियमित विद्यार्थियों सहित सत्र 2023-25 व सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. इधर, पहले दिन उक्त सत्र में कुल 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 6 से 8 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 9 व 10 जनवरी को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इसमें जहां बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 500 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क देना होगा. जबकि 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क देना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर पहले दिन उक्त सत्र में नियमित व बैकलॉग के कुल 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. इसमें कला संकाय में 41, विज्ञान संकाय में 6 तथा वाणिज्य संकाय में 4 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन