ePaper

एलएलबी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 26 Nov 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
एलएलबी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

परीक्षा के पहले दिन किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर ———————— मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षा आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर आरंभ कर दी है. जिसके पहले दिन दो पालियों में एलएलबी सेमेस्टर-2 तथा सेमेस्टर-6 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 321 परीक्षार्थियों में 316 उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही परीक्षा के पहले दिन किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. एलएलबी की परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-2 के भारतीय न्याय संहिता विषय की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 168 परीक्षार्थियों में 164 परीक्षार्थी उपस्थित हुये. जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-6 के लॉ ऑफ टेक्सेशन विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 153 परीक्षार्थियों में 152 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. इधर अब गुरुवार को दूसरे दिन की परीक्षा एक पाली में होगी. जिसमें एलएलबी सेमेस्टर-4 के भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता विषय की परीक्षा ली जायेगी. इधर परीक्षा के पहले दिन केंद्राधीक्षक सह डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिजेंद्र प्रसाद ने परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया. इस दौरान कई परीक्षार्थियों के पास से पर्ची बरामद की गयी. जिसे लेकर केंद्राधीक्षक ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस तरह की शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और परीक्षार्थी को परीक्षा से निलंबित किया जाएगा. परीक्षा पूर्ण रूप से कदाचारमुक्त संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे में वीक्षण कार्य से जुड़े शिक्षक अपने कार्य को लेकर सजग रहेे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन