जनता नहीं पीयेगी महागठबंधन की जहर : हम

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर महागठबंधन के नेता बिहार की जनता को जहर पिलाने में लगी है. लेकिन जनता जहर पीने को तैयार नहीं है. इस तरह सत्ता की खातिर सुशासन बाबू ने कुशासन बाबू से हाथ मिलाया वह जनता देख रही है. ये बातें हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के जिला संयोजक सुबोध वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर महागठबंधन के नेता बिहार की जनता को जहर पिलाने में लगी है. लेकिन जनता जहर पीने को तैयार नहीं है. इस तरह सत्ता की खातिर सुशासन बाबू ने कुशासन बाबू से हाथ मिलाया वह जनता देख रही है. ये बातें हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के जिला संयोजक सुबोध वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सुशासन व कुशासन के प्रणेता के मिलन से जो महागठबंधन रूपी जहर फैली है उसके कारण एक बार फिर राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. बिहार की जनता को 15 वर्षों का जंगल राज याद आने लगा है. जिसमें मानव रूपी आदमखोर हत्या, अपहरण, रंगदारी जैसे उद्योग को चला रहे थे. उसी आतंक से मुक्ति के लिए राज्य की जनता ने नीतीश कुमार को सत्ता पर पहुंचाया. नीतीश को सत्ताशीन करने में भाजपा की बराबर की भागीदारी रही. लेकिन सत्ता के मद में चूर नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से हाथ मिला कर महादलित नेता जीतन राम मांझी को अपमानित करने का काम किया है. बिहार में आज जात-धर्म के नाम पर विष फैलाया जा रहा है. लेकिन जनता सब देख रही है और इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन