विधान परिषद चुनाव : अबतक 6 प्रत्याशियों ने दाखिल किये परचे
मंगलवार को 3 प्रत्याशियों ने भरे अपने नामजदगी के परचे फोटो संख्या : 9,10 फोटो कैप्सन : प्रत्याशियों ने कराया नामांकन प्रतिनिधि , मुंगेर विधान परिषद चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के परचे भरे. अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष समाहरणालय में […]
मंगलवार को 3 प्रत्याशियों ने भरे अपने नामजदगी के परचे फोटो संख्या : 9,10 फोटो कैप्सन : प्रत्याशियों ने कराया नामांकन प्रतिनिधि , मुंगेर विधान परिषद चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के परचे भरे. अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष समाहरणालय में नामजदगी के परचे दाखिल किये. जिन्हें जिलाधिकारी ने शपथ दिलाया. अबतक 6 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है. मंगलवार को जमुई से जहां दो लोगों ने अपने नामजदगी के परचे भरे वहीं जमालपुर-मुंगेर से पहले प्रत्याशी के रुप में इंद्रदेव दास ने अपना नामांकन कराया. जबकि जमुई गिद्धौर के जयनारायण राव एवं धर्मेंद्र कुमार गौतम ने अपने नामजदगी के परचे जिलाधिकारी के समक्ष दाखिल कराया. अबतक 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है. जिसमें सर्वाधिक जमुई से पवन कुमार, जयनारायण राव एवं धर्मेंद्र कुमार गौतम ने नामांकन किया है. जबकि लखीसराय से पंकज कुमार सिंह एवं एडीएम पद से सेवानिवृत्त जयनाथ महतो ने नामांकन कराया. मुंगेर जिले से एक मात्र इंद्रदेव दास नामांकन कराने वाले उम्मीदवार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










