लालू-नीतीश का गंठबंधन लहरायेगा परचम : जयप्रकाश

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: हम जमात की राजनीति करते हैं. हमारा काम समाज को जोड़ना है तोड़ना नहीं. ये बातें राजद सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को जैन धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. वे पार्टी की ओर से विधान परिषद के मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा के उम्मीदवार संजय प्रसाद के समर्थन में मुंगेर आये थे. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

मुंगेर: हम जमात की राजनीति करते हैं. हमारा काम समाज को जोड़ना है तोड़ना नहीं. ये बातें राजद सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को जैन धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. वे पार्टी की ओर से विधान परिषद के मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा के उम्मीदवार संजय प्रसाद के समर्थन में मुंगेर आये थे. उन्होंने कहा कि हम अकेले नहीं बल्कि जदयू, कांग्रेस व एनसीपी के साथ मिल कर अब चुनाव मैदान में आ रहे हैं.

इसलिए जीत हमारी है. उन्होंने कहा कि नब्बे के दशक में जिस तरह लालू प्रसाद व नीतीश कुमार ने मिल कर परचम लहराया था. उसी तरह एक बार फिर इस गंठबंधन के सरकार में बिहार को एक नयी पहचान देना है. इन दोनों के एक हो जाने से अब बिहार में भाजपा का खाता खुलना भी मुश्किल होगा.

उन्होंने बताया कि वक्त के मांग के अनुसार वे मुंगेर के सभी कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बांधने आये हैं. जिस तरह नीतीश व लालू ने बिहार की जनता के मुंह में आवाज दिया है. उसी तरह यहां की जनता भी उनके हाथों को मजबूत करेंगे. मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान, राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रीतम सिंह, शब्बीर हसन, परवेज चांद, शिशिर कुमार लालू, श्रीकांत यादव, बबीता भारती, संगीता रानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन