इमरजेंसी में नहीं है पानी की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चौबीस घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहने के कारण दिन तो दिन रात में भी मरीजों का आना-जाना लगा रहता है. इलाज के दरमियान यदि किसी मरीज व उनके परिजनों को प्यास लग जाय तो फिर उन्हें काफी परेशानी होती है. पूर्व में यहां मरीजों के लिए एक आरअो […]

विज्ञापन
मुंगेर: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चौबीस घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहने के कारण दिन तो दिन रात में भी मरीजों का आना-जाना लगा रहता है. इलाज के दरमियान यदि किसी मरीज व उनके परिजनों को प्यास लग जाय तो फिर उन्हें काफी परेशानी होती है. पूर्व में यहां मरीजों के लिए एक आरअो लगाया गया था. जो खराब हो जाने पर बीते दो साल से न तो ठीक करवाया गया है और न ही दूसरा आरो लगाया गया है. हाल यह है कि खराब आरओ का वर्तमान समय में कुछ अता- पता भी नहीं है.
चिकित्सक घर से ही लाते हैं पानी: डॉक्टर ड्यूटी रूम का वाटर कूलर दो माह पूर्व ही खराब हो चुका है. जिसे ठीक कराने के नाम पर वहां से खोल कर हटा दिया गया. वाटर कूलर को अबतक ठीक नहीं कराया गया है. बल्कि अस्पताल प्रबंधक कार्यालय के एक कोने में रख दिया गया है. वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं रहने के कारण चिकित्सकों को अपने घर से ही पानी लाना पड़ता है.
डॉक्टर ड्यूटी रूम के वाटर कूलर को जल्द ही ठीक कराया जायेगा. साथ ही इमरजेंसी वार्ड के आरओ को खोल कर कहां रखा गया है, इसका पता लगाया जायेगा.
डॉ राकेश कुमार सिन्हा , अस्पताल उपाधीक्षक, मुंगेर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन