100 जगहों पर लगेगा आधुनिक स्ट्रीट लाइट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर:मुंगेर शहरी क्षेत्र को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए एक बार फिर नगर निगम प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है. निगम द्वारा शहर के सौ स्थानों का चयन किया गया है जहां एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. यह कार्य बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास कार्यक्रम के तहत शहरी सौंदर्यीकरण के अंतर्गत किया […]
विज्ञापन
मुंगेर:मुंगेर शहरी क्षेत्र को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए एक बार फिर नगर निगम प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है. निगम द्वारा शहर के सौ स्थानों का चयन किया गया है जहां एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. यह कार्य बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास कार्यक्रम के तहत शहरी सौंदर्यीकरण के अंतर्गत किया जा रहा है. जिसे 26 जून 2015 तक पूरा किया जाना है.
कार्य हुआ आरंभ. एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कार्य एक बार फिर प्रारंभ कर दिया गया है. शहर के मोगल बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट पोल गाड़ने के लिए खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है. जबकि मार्च महीने मजदूरों द्वारा एलक्ष्डी लाइट लगाने के गड्ढ़ा भी खोदा गया था. उसके कार्य को बंद कर दिया और लोगों ने गड्ढ़े को बंद कर दिया. जिसे फिर से खुदाई कर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है.
बिजली से जलेगी एलइडी लाइट. शहर में लगने वाले एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट बिजली से जलाया जायेगा. जिसके लिए विद्युत विभाग से भी संपर्क साधा गया है. ताकि अंदर ही अंदर विद्युत तार पोल तक पहुंचाया जा सके.
कहते हैं नगर आयुक्त. नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम चरण में 100 एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद प्रारंभ की गयी है. द्वितीय चरण में 100 स्ट्रीट लाइट के लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है. यह कार्य नगर विकास विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है.
30 मीटर पर लगेगा एलक्ष्डी लाइट
शहरी सौंदर्यीकरण योजना के तहत मुंगेर में मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के 700 स्थानों पर एलक्ष्डी स्ट्रीट लगाने के लिए निगम प्रशासन ने बुडको को प्रस्ताव भेजा था. बुडको ने तत्काल 200 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है. प्रथम चरण में बुडको द्वारा 100 स्थानों पर स्ट्रीट लगाया जायेगा. बताया जाता है कि 30-30 मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. ताकि शहर के मुख्य क्षेत्रों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके.
कहां लगेंगे लाइट
प्रथम चरण में नगर निगम भवन से होते हुए भगत सिंह चौक, विजय टॉकिज व कस्तूरबा वाटर वर्क्स चौक तक 25 स्ट्रीट लाइट लगाये जायेंगे. जबकि हजरतगंज-अरगरा रोड होते हुए पटना रोड तक 25 स्ट्रीट लाइट लगाये जायेंगे. साथ ही नगर निगम भवन से जुबली वेल मुर्गियाचक, 3 नंबर गुमटी होते हुए मोगल बाजार, सुभाष चौक तक 50 स्ट्रीट लाइट लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










