डॉ नीतीश दूबे को मिलेगा इंटरनेशल हेनीमैन अवार्ड
मुंगेर: होमियोपैथ चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ नीतीश दूबे को इंटरनेशनल हैनीमेन अवार्ड से नवाजा जायेगा. आगामी 19 जून शुक्रवार को कोलकाता के होटल ताज में उन्हें यह सम्मान मिलेगा. इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ अलटरनेटिव मेडिसिन संस्था की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जायेगा जो विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता […]
मुंगेर: होमियोपैथ चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ नीतीश दूबे को इंटरनेशनल हैनीमेन अवार्ड से नवाजा जायेगा. आगामी 19 जून शुक्रवार को कोलकाता के होटल ताज में उन्हें यह सम्मान मिलेगा. इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ अलटरनेटिव मेडिसिन संस्था की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जायेगा जो विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त संस्था है और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति होमियोपैथ, आयुर्वेद, यूनानी, योगा को प्रोत्साहित कर रही है.
संस्था की ओर से मदर टेरेसा, दलाई लामा एवं भारत के पूर्व राष्ट्रीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को भी सम्मानित किया जा चुका है. पूर्व बिहार में होमियोपैथ चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले डॉ नीतीश दूबे को इंटरनेशनल हेनीमैन अवार्ड के लिए चयनित होने पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. मूलत: मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर निवासी डॉ नीतीश चंद्र दूबे हरिओम होमियो कल्याणपुर के नाम से होमियोपैथ चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










