बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक शीपिंग डांस

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स के समर कैंप के तहत रविवार की शाम गंगा नदी में शीपिंग डांस किया गया. जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक डांस प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुबोध वर्मा, वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार, डॉ सूचित प्रसाद ने फीता काट कर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स के समर कैंप के तहत रविवार की शाम गंगा नदी में शीपिंग डांस किया गया. जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक डांस प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुबोध वर्मा, वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार, डॉ सूचित प्रसाद ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम के संयोजक बिहार स्कूल म्यूजिक एंड आर्ट्स के प्रवीण चंद्रा थे. भांगड़ा नृत्य करने वाले कलाकारों ने इस मौके पर अपनी बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति की और लोगों का मनमोह लिया. मुख्य अतिथि सुबोध वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के फुरसत के समय बच्चे इस तरह के सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ते हैं तो उनका सर्वांगीण विकास होता है. इस मौके पर पवन कुमार, बसंत शॉ, मधु प्रिया मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन