गाय की चोरी से पशुपालकों की बढ़ी परेशानी
सड़क किनारे गाय बांधना पड़ रहा महंगा प्रतिनिधि , मुंगेर शहर में इन दिनों गाय चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. जो विभिन्न मुहल्लों में जाकर सड़क किनारे बंधे गयों की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. जिसके कारण पशुपालकों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. शहर के अस्पताल रोड गोयनका मातृ सदन […]
सड़क किनारे गाय बांधना पड़ रहा महंगा प्रतिनिधि , मुंगेर शहर में इन दिनों गाय चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. जो विभिन्न मुहल्लों में जाकर सड़क किनारे बंधे गयों की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. जिसके कारण पशुपालकों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. शहर के अस्पताल रोड गोयनका मातृ सदन मोड़ पर सड़क किनारे बंधे गाय की चोरी कर ली. इस संबंध में पीडि़त पशुपालक छोटी केलाबाड़ी निवासी ठाकुर प्रसाद यादव ने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. पीडि़त पशुपालक ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा कि 10 जून को अन्य दिनों की भांति सड़क किनारे अपने गायों को बांध कर घर में सो गया. जबकि 2 बजे रात्रि शौच के लिए बाहर निकला तो मेरी एक गाय गायब थी. चोरी गयी गाय हमारे परिवार की आजीविका का एक मात्र साधन था. इधर लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बंधे दो गाय को चोरों ने खूंटा से खोल लिया और कुछ दूर खड़े एक वाहन पर चारों ने गाय को लादना प्रारंभ किया. इसी दौरान एक गाय रस्सी खींचते हुए भाग निकला जबकि दूसरे गाय को चोरों ने वाहन पर चढ़ा कर चल दिया. बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में लाल दरवाजा, घोषीटोला, सोझी घाट के समीप से भी गायों की चोरी की घटना घटी है. गाय चोरी में एक सक्रिय गिरोह कार्यरत है. जिसमें शामिल लोग सड़क किनारे बंधे गायों को आसानी से खोल लेते है. उसके बाद गाय को पहले से खड़ा किया गया मालवाहक वाहन पर लाद कर दूसरे जिला लेकर चले जाते है. जहां या तो गाय को हाट में बेच दिया जाता है अथवा कसाई खाना में बेच दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










