संग्रामपुर बाजार में अतिक्रमण व गंदगी से परेशान हैं लोग
फोटो संख्या : 6 फोटो कैप्सन : फैली गंदगी प्रतिनिधि, संग्रामपुरसंग्रामपुर बाजार में जल निकासी की समस्या एवं सड़कों पर लगते जाम से आम आदमी परेशान हैं. प्रखंड मुख्यालय का इकलौता बाजार होने के कारण यहां आसपास के लोगों का आना-जाना होता रहता है. सप्ताह में सोमवार एवं शुक्रवार को हाट भी लगती है. परंतु […]
फोटो संख्या : 6 फोटो कैप्सन : फैली गंदगी प्रतिनिधि, संग्रामपुरसंग्रामपुर बाजार में जल निकासी की समस्या एवं सड़कों पर लगते जाम से आम आदमी परेशान हैं. प्रखंड मुख्यालय का इकलौता बाजार होने के कारण यहां आसपास के लोगों का आना-जाना होता रहता है. सप्ताह में सोमवार एवं शुक्रवार को हाट भी लगती है. परंतु यहां सड़कों के अतिक्रमण एवं जमते पानी व कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बाजार में अस्पताल चौक से नहर मोड़, महावीर स्थान चौक से यूको बैंक रोड एवं मौनी मंदिर पथ में फुटपाथ पर लोग घर बना चुके हैं. इसके बाद भी सड़क पर 4-5 फीट आगे बढ़ा कर अपनी दुकान लगा देते हैं. महावीर स्थान चौक पर ठेले एवं जुगाड़ गाड़ी का साम्राज्य होता है. दुकानों के सड़क पर लगने के कारण फुटपाथ के लिए कोई जगह नहीं बचती. ऐसे में बाजार करने आये लोगों को मजबूरन अपनी मोटर साइकिल या साइकिल सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ती है. इस बीच अगर कोई चार पहिया वाहन लेकर सड़क पर आ गया तो मुसीबत हो जाती है. वाहन चालक को घंटों गाड़ी से उतर कर साइकिल हटवानी पड़ती है या फिर अपने से ही हटाना पड़ता है. सरकटिया गांव के विजय कुमार ने बताया कि संग्रामपुर वासियों के लिए संग्रामपुर बाजार ही एक सहारा है. सड़कों एवं फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है. बीच सड़क पर ही दुकान लगाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










