रोजगार सेवकों के हड़ताल को लेकर हुई वैकल्पिक व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरियारपुरबरियारपुर प्रखंड कार्यालय के अंबेदकर भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में पंचायत रोजगार सेवक के हड़ताल पर चले जाने से संबंधित कार्य को वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत योजनाओं का पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि पंचायत रोजगार सेवक के हड़ताल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरियारपुरबरियारपुर प्रखंड कार्यालय के अंबेदकर भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में पंचायत रोजगार सेवक के हड़ताल पर चले जाने से संबंधित कार्य को वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत योजनाओं का पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि पंचायत रोजगार सेवक के हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहा है. जबकि पीआरएस को काम पर वापस आने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता भी की गयी. लेकिन वे लोग नहीं लौटे. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पीआरएस 24 घंटे के अंदर सरकारी कागजात पंचायत सचिव एवं ग्रामीण आवास सहायक को सौपेंगे. यदि ऐसा नहीं करने पर पीआरएस पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. बरियारपुर उत्तरी के पीआरएस दिवेश कुमार ग्रामीण आवास सहायक को, हरिणमार के लिए रूपेश कुमार, पडि़या के लिए कुमार विलास चंद्र, झौवा बहियार के लिए रूपेश कुमार, करहरिया पश्चिमी के लिए दिवेश कुमार ग्रामीण आवास सहायक को प्रभार देंगे. वहीं नीरपुर व कल्याणटोला के लिए पंचायत सेवक शंभु शरण को प्रभार देंगे. करहरिया पूर्वी व दक्षिणी के लिए पंचायत सेवक विवेकानंद को, बरियारपुर दक्षिणी के लिए पंचायत सचिव शंभु मंडल व रतनपुर के लिए कुमार विलास चंद्र को कागजात सौपेंगे. बैठक में पीओ रामेश्वर दास, मुखिया अशोक मंडल, उपेंद्र प्रसाद, विजय पासवान, पद्मजा शर्मा, आशा देवी, मनोरंजन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन