दोस्तों ने गला रेता, मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: बरियारपुर थाना क्षेत्र के चिड़ैयाबाद गांव के समीप संजय कुमार यादव को उसके दोस्तों ने ही शुक्रवार को हसिया से गला रेत कर घायल कर दिया. साथ ही उस पर गोली चला कर जानलेवा हमला किया जो उसके कंधा को छूते हुए निकल गया. उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया […]

विज्ञापन
मुंगेर: बरियारपुर थाना क्षेत्र के चिड़ैयाबाद गांव के समीप संजय कुमार यादव को उसके दोस्तों ने ही शुक्रवार को हसिया से गला रेत कर घायल कर दिया. साथ ही उस पर गोली चला कर जानलेवा हमला किया जो उसके कंधा को छूते हुए निकल गया. उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल युवक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बड़ी मिर्जापुर का रहने वाला है जो पूर्व से आपराधिक मामलों में वांछित है. पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर इलाज करा रही है.

घायल युवक ने बताया कि उसके मुहल्ले के मिथुन कुमार यादव ने कहा कि सत्यम के बहन के यहां शादी है. चलो वहां से भोज खा कर आते हैं. एक ही अपाची मोटर साइकिल से हम चार दोस्त पाटम के लिए निकले.

गाड़ी पिंटू साह चला रहा था. उसके पीछे मैं बैठा और मेरे पीछे मिथुन व उसके पीछे सत्यम बैठा था. मंडल टोला के समीप सुनसान इलाके में मेरे पीछे बैठे मिथुन ने हसिया से मेरे गला पर प्रहार कर दिया. दूसरा प्रहार में मैंने उसका हाथ पकड़ लिया. जिस पर मोटर साइकिल गिर गयी. इतने में सत्यम ने पिस्टल निकाल कर मुझ पर तान दिया. मैंने उसका पिस्टल झपट लिया. इतने पर सत्यम ने दूसरा पिस्टल निकाला और गोली चला दी. हल्ला होने पर तीनों मोटर साइकिल से भाग निकला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन