26.जमालपुर की खबरें :-
पुत्र के विरुद्ध माता पिता पहुंचे थानाफोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : थाना पहुंचे पीडि़त माता-पिता जमालपुर . कलियुग में माता-पिता का सम्मान नहीं मिल रहा. शनिवार को ऐसे ही पीडि़त एक दंपति ने इस्ट कॉलोनी थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष से इंसाफ की गुहार लगायी. थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर निवासी 86 वर्षीय परमेश्वर ठाकुर […]
पुत्र के विरुद्ध माता पिता पहुंचे थानाफोटो संख्या : 13फोटो कैप्सन : थाना पहुंचे पीडि़त माता-पिता जमालपुर . कलियुग में माता-पिता का सम्मान नहीं मिल रहा. शनिवार को ऐसे ही पीडि़त एक दंपति ने इस्ट कॉलोनी थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष से इंसाफ की गुहार लगायी. थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर निवासी 86 वर्षीय परमेश्वर ठाकुर तथा उसकी पत्नी पुतुल देवी ने बताया कि उसे तीन पुत्र है. बड़ा पुत्र विजय ठाकुर मुंबई में रहता है. जबकि छोटा पुत्र भी परदेस में कमाने चला गया है. इस बीच मंझला पुत्र अजय ठाकुर उर्फ शैलेंद्र उन्हें मारता-पीटता तथा प्रताडि़त करता है. पुतुल देवी ने बताया कि वह अपने यजमान के घर से जो भी अर्जित करती हैश् उसी से अपने पति तथा अपना भरण पोषण करती है. इसके बावजूद भी उसका मंझला पुत्र उन्हें मारपीट करता है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों को समझा बुझा कर मामले का निष्पादन किया गया.भटका बालक पहुंचा थानाफोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : थाना में बालक जमालपुर . एक शादी में शामिल होने आया लगभग 08 वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया. नयागांव क्षेत्र में भटकते हुए पाकर स्थानीय लोगों ने उसे इस्ट कॉलोनी थाना पहुंचा दिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बरामद बालक अपना नाम अंशु कुमार बताता है. वह अपने घर का पता बता पाने में असमर्थ है. बालक द्वारा बताया गया है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जमालपुर अपने नाना के घर आया था. उन्होंने बताया कि उसके परिजनों की खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










