स्वच्छ भारत मिशन अभियान में लायें तेजी : डीएम

Updated:
विज्ञापन

शौचालय का निर्माण कराने वालों को करें 17 जून तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि , मुंगेरस्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनने वाले शौचालय को गति प्रदान करने के लिए शनिवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन

शौचालय का निर्माण कराने वालों को करें 17 जून तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि , मुंगेरस्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनने वाले शौचालय को गति प्रदान करने के लिए शनिवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें निर्देश दिया गया कि इस कार्य को एक मिशन के रूप में लिया जाय तथा जिन लाभुकों ने अबतक शौचालय का निर्माण करा लिया है उन्हें 17 जून तक निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान कर दिया जाय. बैठक में उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह एवं पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता देवेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे. जिलाधिकारी ने बैठक में सभी मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान के तहत हर घर में शौचालय की व्यवस्था करना है तथा खुले में शौच की व्यवस्था को पूरी तरह मुक्त किया जाना है. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर उन सभी लाभुकों के शौचालय का सत्यापन कर लें. जिनका निर्माण पूर्ण हो चुका है. शौचालय का तसवीर खींच कर उपलब्ध करायें. साथ ही निश्चित रूप से 17 जून तक शौचालय का निर्माण पूर्ण करने वाले लाभुकों को अनुदान राशि मुहैया करा दी जाय. विदित हो कि शौचालय निर्माण करने वाले लोगों को 10 हजार और 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा. 10 हजार की राशि वैसे लाभुकों को दिया जाना है जो सिर्फ शौचालय का निर्माण किया है तथा शौचालय में पानी के नल की व्यवस्था करने वाले को 12 हजार रुपये अनुदान दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन