14.हवेली खड़गपुर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीना हवेली खड़गपुर : शुक्रवार की देर शाम नगर के आंबेडकर चौक के समीप शातिर उच्चकों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर बैग झपट कर फरार हो गया. बैग में 10 हजार रुपये और सोने की कानबाली थी. पीडि़त बिहटा इस्माइलपुर निवासी भोला यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ […]

विज्ञापन

मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीना हवेली खड़गपुर : शुक्रवार की देर शाम नगर के आंबेडकर चौक के समीप शातिर उच्चकों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर बैग झपट कर फरार हो गया. बैग में 10 हजार रुपये और सोने की कानबाली थी. पीडि़त बिहटा इस्माइलपुर निवासी भोला यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ खड़गपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. प्राप्त समाचार के अनुसार भोला यादव जब पोखरिया निवासी विमल यादव के घर उसकी बेटी की शादी समारोह में भाग लेने के लिए चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था तो उचक्कों ने सरे बाजार उससे बैग छिनने लगा. जिसका उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर बैग छिन कर उच्चके फरार हो गये. घटना को दर्जनों लोगों ने देखा पर किसी ने झपटमारों का विरोध नहीं किया. नक्सली गतिविधियों को लेकर विशेष बैठक हवेली खड़गपुर . नक्सल बंदी को लेकर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी रंजन कुमार के आवास पर एक विशेष बैठक बुलायी गयी. जिसमें एसएसबी व एसटीएफ के प्रभारी व थानाध्यक्ष खड़गपुर, गंगटा, शामपुर शामिल थे. बैठक में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर विशेष रणनीति बनायी गयी. तीन दिवसीय बंदी के दौरान विधि-व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. डीएसपी रंजन कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को एतिहात बरतने का निर्देश दिया. मौके पर खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश शरण, शामपुर सहायक थानाध्यक्ष राकेश कुमार, गंगटा सहायक थानाध्यक्ष शंभू पासवान, एसएसबी के इंस्पेक्टर कार्की सहित अन्य थाना के प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन