13. बरियारपुर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

निर्माण के साथ टूटने लगा ऋषिकुंड पथ फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : जर्जर पथ बरियारपुर . पाटम से ऋषिकुंड तक जाने वाली सड़क निर्माण के साथ ही जगह-जगह टूटने लगी है. जिसके कारण वाहन परिचालन में चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण पमपम झा, संजय कुमार झा, पवन कुमार, […]

विज्ञापन

निर्माण के साथ टूटने लगा ऋषिकुंड पथ फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : जर्जर पथ बरियारपुर . पाटम से ऋषिकुंड तक जाने वाली सड़क निर्माण के साथ ही जगह-जगह टूटने लगी है. जिसके कारण वाहन परिचालन में चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण पमपम झा, संजय कुमार झा, पवन कुमार, गप्पु कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण घटिया स्तर से किया गया. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कार्य कराने वाले विभाग के अधिकारी भी यहां कार्य देखने कभी नहीं आते थे. जिसके कारण संवेदक द्वारा घटिया निर्माण सड़क का कराया गया जो अब टूटने लगा है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच करा कर उचित कार्रवाई की मांग की. ———————–बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज बरियारपुर : बिजली चोरी के खिलाफ बरियारपुर ग्रिड के कनीय अभियंता लोकनाथ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें तीन लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया. जिनके खिलाफ बरियारपुर थाना में कनीय अभियंता के बयान पर कांड संख्या 97/15 दर्ज किया गया है. जिसमें खडि़या निवासी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, कपिलदेव मंडल एवं सरस्वती नगर झरकहवा निवासी अमरेंद्र कुमार यादव को अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन