एकसाल के बाद पे्रमी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बीते साल लड़की के पिता ने करायी थी प्राथमिकी दर्ज एक साल तक सोयी थी पुलिस प्रेमी के घर में मिली प्रेमिका, बनी एक बच्ची की मांप्रतिनिधि, तारापुर तारापुर थाना क्षेत्र के गोरगम्मा निवासी मनोज झा की पुत्री गुडि़या कुमारी को पुलिस ने शुक्रवार को उसके प्रेमी के घर शंभुगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव […]

विज्ञापन

बीते साल लड़की के पिता ने करायी थी प्राथमिकी दर्ज एक साल तक सोयी थी पुलिस प्रेमी के घर में मिली प्रेमिका, बनी एक बच्ची की मांप्रतिनिधि, तारापुर तारापुर थाना क्षेत्र के गोरगम्मा निवासी मनोज झा की पुत्री गुडि़या कुमारी को पुलिस ने शुक्रवार को उसके प्रेमी के घर शंभुगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव से हिरासत में लिया. साथ ही पुलिस ने प्रेमी विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. अब गुडि़या एक बच्ची की मां भी बन चुकी है. तारापुर थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि गत वर्ष 2014 में गोरगम्मा निवासी मनोज झा की पुत्री गुडि़या और पड़ोस के विकास कुमार प्रेम प्रसंग के मामले में गांव से फरार हो गया था. इस मामले में मनोज झा ने तारापुर थाने में विकास के विरुद्ध अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था. दोनों प्रेमी युगल विकास के घर बांका जिले के जंगल झखरा में रह रहे थे. इसी दौरान गुडि़या एक बच्ची की मां भी बन गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस पूर्व के मामले के आधार पर गुडि़या को बरामद किया है और विकास को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की का न्यायालय में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन