चालक भगवान की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग लखनपुर डोमासी के समीप बोलेरो एवं ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में मृत ऑटो चालक भगवान यादव के घर कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. भगवान ही परिवार में ऐसा सदस्य था जो ऑटो […]
फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग लखनपुर डोमासी के समीप बोलेरो एवं ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में मृत ऑटो चालक भगवान यादव के घर कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. भगवान ही परिवार में ऐसा सदस्य था जो ऑटो चला कर परिजनों का भरण पोषण कर रहा था. मृतक की पत्नी निशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. वह दहाड़ मार कर कहती है कि अबै कैकरा सहारे जीबे हो राजा, इ पांचों बच्चा के कैसे पोसबइ हो राजा. परिजन के इस करुण क्रंदन से गांव वालों की आंखें नम हो गयी और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. वह अपने पीछे पांच बच्चे को छाड़ गया. जबकि घायल सहदेवपुर निवासी चंद्रकिशोर चौधरी तारापुर बिहमा अपनी बेटी के यहां एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था. मालचक सरौना निवासी सुगलमंडल अपनी पुत्री के घर जा रहा था. छत्रहार निवासी जलधर गुप्ता प्रतिदिन की तरह असरगंज बाजार जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










