पीएचसी में परिजनों ने किया हंगामा
दर्द से छटपटाती रही गर्भवती, डेढ़ घंटे बाद पहुंचीं डॉक्टर जमालपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर से चिकित्सकों के गायब रहने तथा अपने क्लिनिक में प्राइवेट प्रैक्टिस करने के विरोध में शुक्रवार को काफी हो हंगामा हुआ. एक गर्भवती प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही तथा वहां से डॉक्टर तथा एएनएम के गायब रहने से आक्रोशित […]
दर्द से छटपटाती रही गर्भवती, डेढ़ घंटे बाद पहुंचीं डॉक्टर
जमालपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर से चिकित्सकों के गायब रहने तथा अपने क्लिनिक में प्राइवेट प्रैक्टिस करने के विरोध में शुक्रवार को काफी हो हंगामा हुआ. एक गर्भवती प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही तथा वहां से डॉक्टर तथा एएनएम के गायब रहने से आक्रोशित परिजनों ने जम कर हंगामा किया. इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो पाया.
प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को इंदरुख पूर्वी पंचायत के इंदरुख मुहल्ला निवासी अभिषेक कुमार सिंह की पत्नी सारिका कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी में भरती कराया गया. परिजनों का कहना था कि 3 बजे मरीज को जब भरती कराया गया तो वहां कोई भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था. रोस्टर के अनुसार वहां डॉक्टर शशिनाथ की ड्यूटी लगी थी.
परंतु वह मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अपने प्राइवेट क्लिनिक में थी. पीएचसी में कोई एएनएम भी उपस्थित नहीं थी. इस बीच मरीज दर्द से छटपटाने लगी. तब तक मरीज के कुछ अन्य परिजन भी वहां हालचाल लेने पहुंच गये. उन्होंने जब हंगामा करना शुरू कर दिया तब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ध्रुव कुमार साह पहली मंजिल पर से नीचे उतरे.
उनके द्वारा फोन करने पर डॉ शशिनाथ लगभग 04:30 बजे पीएचसी पहुंची. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉ शशिनाथ ने उनके साथ र्दुव्यवहार किया. इससे परिजन और भी आक्रोशित हो गये. इस बीच इस्ट कॉलोनी थाना से एएसआइ श्रवण कुमार सिंह के हस्तक्षेप से मामला शांत हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










