14.मुंगेर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

लाठी से मार कर किया घायल मुंगेर . कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी परदेशी महतो की पत्नी रजनी देवी ने पड़ोस के ही महादेव महतो पर लाठी से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाने में दिये आवेदन में कहा कि शुक्रवार की सुबह उसकी भगिनी शौच के लिए सड़क […]

विज्ञापन

लाठी से मार कर किया घायल मुंगेर . कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी परदेशी महतो की पत्नी रजनी देवी ने पड़ोस के ही महादेव महतो पर लाठी से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाने में दिये आवेदन में कहा कि शुक्रवार की सुबह उसकी भगिनी शौच के लिए सड़क से नीचे उतरी तो महादेव महतो उसे दुष्कर्म के ख्याल से मुंह बंद कर खींचने लगा. जब मैंने विरोध किया तो उसने लाठी चला दी. जिसमें मैं घायल हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ——————-जीके टेस्ट परीक्षा 14 जून को मुंगेर . एजुकेशन हब पुरबसराय में जीके प्रतियोगिता आगामी 14 जून को आयोजित की जायेगी. इसकी जानकारी डायरेक्टर मो. फैसल खान ने दी. उन्होंने कहा कि यह फाइनल प्रतियोगिता है. जिसमें बच्चे भाग लेंगे. ————————-शिक्षा में अभ्यास की पद्धति हुई समाप्त मुंगेर . अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव नवल किशोर प्रसाद सिंह ने बयान जारी कर कहा कि शिक्षा का मूल अर्थ है अभ्यास, जो आज यह अर्थ लुप्त हो गया है. आज शिक्षा का अर्थ है अध्ययन. वर्तमान में शिक्षा में अध्ययन तो हो रहा है पर अभ्यास नहीं. यही कारण है कि उच्च शिक्षा प्राप्त माता-पिता अपने नन्हें-मुन्नों को पढ़ा नहीं पा रहे है. अपनी कमजोरी छुपाने के लिए टयूशन का सहारा ले रहे है. जिसमें उनका आर्थिक दोहन हो रहा है. उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे नन्हें-मुन्ने को स्वयं शिक्षा दे और शोषण से बचे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन