12.अस्पताल की खबरें :-
वाहन के धक्के से बालक गंभीर, रेफरमुंगेर . कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया बिंदवारा निवासी जयपाल पासवान के ढ़ाई वर्षीय पुत्र सुमनेस कुमार को एक ऑटो ने शुक्रवार को धक्का मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वह सड़क किनारे खड़ा था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल […]
वाहन के धक्के से बालक गंभीर, रेफरमुंगेर . कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया बिंदवारा निवासी जयपाल पासवान के ढ़ाई वर्षीय पुत्र सुमनेस कुमार को एक ऑटो ने शुक्रवार को धक्का मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वह सड़क किनारे खड़ा था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.मारपीट में अधेड़ घायलमुंगेर . बासुदेवपुर ओपी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 निवासी 50 वर्षीय दुखन सहनी शुक्रवार को मारपीट के दौरान घायल हो गया. उन्होंने बताया कि दुकान पर बैठ कर वह चाय पी रहा था कि तभी पड़ोस के जीतन मंडल ने उस पर लाठी से प्रहार कर दिया. जिसके कारण उसका हाथ फट गया. स्थानीय लोगों के मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










