पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : भवन निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का उपयोग प्रतिनिधि , बरियारपुर ईटहरी पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करन का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने विधायक शैलेश कुमार से भी इसकी शिकायत की लेकिन अबतक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : भवन निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का उपयोग प्रतिनिधि , बरियारपुर ईटहरी पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करन का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने विधायक शैलेश कुमार से भी इसकी शिकायत की लेकिन अबतक घटिया निर्माण पर रोक नहीं लग पाया है. ग्रामीण बौनी मंडल, मुकुंद देव सिंह, प्रमोद मंडल, दिनेश मंडल, उपेंद्र मंडल ने बताया कि भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. संवेदक एवं विभागीय अधिकारी मिल कर राशि का बंदरबांट करना चाहते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जब स्थानीय विधायक से शिकायत किया तो उन्होंने भवन निर्माण कार्य की जांच निगरानी से कराने की बात कही. जबकि कुछ दिन पूर्व भवन निर्माण में छज्जा की ढ़लाई की गयी थी. कुछ दिनों बाद जब ढलाई का सेंट्रिंग खोला गया तो छज्जा टूट कर नीचे गिर पड़ा. जिसे फिर से ढाला गया. ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भवन निर्माण के अभियंता से शिकायत की गयी थी तो घटिया पिलर को तुड़वाकर फिर से ढलाई करायी गयी थी. बावजूद संवेदक द्वारा कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. हाल यह है कि अभियंता एक बार भी साइड पर नहीं आते है. जिसके कारण संवेदक अपने मनमाना ढंग से घटिया सामग्री का उपयोग कर रहे है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच करा कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन