बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है नक्सली

Updated:
विज्ञापन

हवेली : खड़गपुर नक्सल प्रभावित खड़गपुर के राजासराय व कंदनी गांव में एक बार फिर नक्सली अपना डेरा डाल दिया है और वह कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है. माओवादियों का हार्डकोर दस्ता पूरी तरह हमले की तैयारी कर चुका है और पुलिस की थोड़ी सी भी चूक क्षेत्र में बड़ी […]

विज्ञापन

हवेली : खड़गपुर नक्सल प्रभावित खड़गपुर के राजासराय व कंदनी गांव में एक बार फिर नक्सली अपना डेरा डाल दिया है और वह कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है. माओवादियों का हार्डकोर दस्ता पूरी तरह हमले की तैयारी कर चुका है और पुलिस की थोड़ी सी भी चूक क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है. 12 से 14 जून तक नक्सलियों ने बंदी का एलान किया है और इस दौरान जहां पुलिस पूरी तरह चौकस है.

वहीं माओवादी भी अपनी रणनीति के अनुसार योजना बना रही है. पूर्व में भी नक्सली शामपुर व गंगटा सहायक थाना पर हमले की रणनीति बनायी थी. जिसमें वह सफल नहीं हो पायी है. हाल के दिनों में चलाये गये सर्च अभियान से नक्सली गतिविधि पर लगाम तो लगी है लेकिन एक बार फिर कंदनी व राजासराय के इलाके में माओवादियों के जमावड़े की सूचना है. पिछले ही दिनों सर्च अभियान के दौरान 60 शक्तिशाली बम बरामद की गयी थी.

जिसे एसपी वरुण कुमार सिन्हा के मौजूदगी में डिफ्यूज किया गया था. माओवादी लोगों में दहशत फैलाने एवं अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रणनीति बना रही है. दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी अपने सूचना तंत्र के माध्यम से स्थिति पर नजर रखे हुए है. कहते हैं पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरी तरह चौकस है और किसी भी स्थिति से निबटने को तैयार है. बंदी को लेकर पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन