एसी कोच में चेकिंग, 42 हजार जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को विभिन्न ट्रेनों के एसी डब्बे में अनधिकार पूर्वक यात्र करने वाले रेल यात्रियों के विरुद्ध विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना वैध टिकट लेकर एसी में चलने वाले लगभग 30 रेलयात्रियों को हिरासत में लिया गया तथा उनसे जुर्माना के रूप में 42 हजार 780 […]

विज्ञापन
जमालपुर: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को विभिन्न ट्रेनों के एसी डब्बे में अनधिकार पूर्वक यात्र करने वाले रेल यात्रियों के विरुद्ध विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना वैध टिकट लेकर एसी में चलने वाले लगभग 30 रेलयात्रियों को हिरासत में लिया गया तथा उनसे जुर्माना के रूप में 42 हजार 780 रुपये वसूले गये.

अभियान का नेतृत्व सीआइटी आरके मंडल तथा आरपीएफ के एएससी सीबेन भट्टाचार्य ने किया. एएससी ने बताया कि गुरुवार के प्रात: 12323 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस के एसी बोगी में बगैर वैध टिकट लेकर यात्र करने वाले छह यात्रियों से 5,940 रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये. वहीं 13236 डाउन दानापुर-साहबगंज इंटर सिटी एक्सप्रेस के एसी बोगी से चार यात्रियों से 1,840 रुपये जुर्माना वसूले गये.

उन्होंने बताया कि संध्या में भी 13024 डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस तथा 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 30 यात्रियों से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूले गये. एएससी ने बताया कि इनमें कुल दस वैसे रेलकर्मी थे जो रेलवे पास में बगैर तारीख भरे ही एसी में अपने परिजनों के साथ यात्र कर रहे थे. उनके विरुद्ध भी नियमानुसार जुर्माना किया गया. मौके पर आइपीएफ पी खान, एसआइ एससी यादव, राजेश कुमार, एएसआइ केके पांडेश्, आरपी श्रीवास्तव सहित आरपीएसएफ तथा आरपीएफ के जवान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन