969 रेलवे रेजिमेंट (टीए) के सार्जेंट मेजर को दी गयी विदायी

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित टीए कैंप के जवान प्रतिनिधि , जमालपुर969 रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट (टीए) जमालपुर के सार्जेंट मेजर रमेश कुमार को टीए कैंप में एक सादे समारोह में विदाई दी गयी. उनकी पोस्टिंग पूना में हुई है. विदाई समारोह की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल एसआर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित टीए कैंप के जवान प्रतिनिधि , जमालपुर969 रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट (टीए) जमालपुर के सार्जेंट मेजर रमेश कुमार को टीए कैंप में एक सादे समारोह में विदाई दी गयी. उनकी पोस्टिंग पूना में हुई है. विदाई समारोह की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल एसआर वर्मा ने की.उनके सहकर्मियों ने बताया कि एक सार्जेंट मेजर के रूप में कैंप के सभी लोग उनके सहृदय स्वभाव को लेकर हमेशा उन्हें याद रखेंगे. वे हमेशा कैंप के जवानों तथा अधिकारियों के बीच सेतु का काम करते थे तथा सभी के सुख दुख में शामिल होते थे. बाद में जमालपुर रेलवे स्टेशन आकर कैंप के अधिकारियों ने उन्हें न्यू फरक्का एक्सप्रेस से भी विदा किया. मौके पर सूबेदार दीना नाथ यादव, सूबेदार एमके सिंह, सूबेदार कुलदीप सिंह, सेवानिवृत्त ऑननरी कैप्टन मो. मुख्तार, आरएचएम लॉवंड, आरएचएम एमएन आजम, हवलदार धमेंद्र जवान धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य जवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन